---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: महीने के पहले दिन ही बदल गए पेट्रोल और डीजल के दाम! यहां देखें 1 मई की बड़ी अपडेट

Petrol-Diesel Price: 1 मई 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो SMS के जरिए भी आप पेट्रोल और डीजल के नए दाम पता कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 1, 2023 12:45 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  कच्चे तेल के दामों पर काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसका असर दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 80.26 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रही है। पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में 2 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भारत में सोमवार यानि की 1 मई 2023 के नए पेट्रोल और डील के दाम जारी कर दिए हैं। खास बात ये है कि, साल के इस 5वें महीने में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में 21 मई 2022 को बदलाव किया गया था। उस दौरान 7 से 8 रुपए पेट्रोल और डीजल के दामों में कम किए गए थे। तब से लेकर अब पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः Bengaluru Rapido Case: बेंगलुरु में चलती ‘रैपिडो’ बाइक से महिला ने लगाई छलांग, कारण

बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

SMS के जरिए तुरंत चेक करें पेट्रोल और डीजल के दाम

आप घर पर ही पेट्रोल और डीजल के नए दामों की जानकारी ले सकते हैं। अलग-अलग सरकारी कंपनियों की तरफ से अलग-अलग नंबर जारी किए गए हैं। जिन पर SMS भेजकर आप तुरंत ही दामों की जानकारी ले सकते हैं। उसके लिए HPCL के यूजर्स को  RSP लिखकर  9222201122 इस नंबर पर SMS सैंड करना होगा। उसके बाद इसी तरह से इंडियन ऑयल के यूजर्स को RSP लिखकर इस 9224992249 नंबर और BPCL के कस्टमर को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजना होगा। जैसे ही आप इन नंबरों पर SMS भेजेंगे वैसे ही तुरंत आपको SMS के जरिए पेट्रोल और डीजल के दामों की जानकारी मिल जाएगी।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment