---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या आपके शहर में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम ? यहां देखें लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद आज क्रूड ऑयल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 73.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 2, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद आज क्रूड ऑयल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 73.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है इसी के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड 69.18 डॉलर प्रति बैरल है। ऐसे में भारत के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो, दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इसी के साथ चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.65 रुपए और डीजल 94.25 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 और डीजल 92 .76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

इसी के साथ दिल्ली से सटे नोएडा की बात की जाए तो नॉएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल के दामों में गिरावट देखी गई है। मौजूदा समय में नोएडा में पेट्रोल 25 पैसे घटकर 96.92 रुपए और डीजल 26 पैसे घटकर 90.08 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वही गाजियाबाद में आज पेट्रोल 24 पैसे सस्ता होकर 96.34 रुपए और डीजल 23 पैसे घटकर 89.52 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे बढ़कर 96.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे महंगा होकर 89.77 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Also Read: CM Yogi ने लगाई सिंचाई अधिकारियों की क्लास, इन ठेकेदारों के खिलाफ दिए कड़े निर्देश

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

Also Read: Back Acne: पीठ पर निकल आए हैं दाने? तो इन घरेलू नुस्खों को करें ट्राय, जल्द मिलेगी राहत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Sleeper Train

मई 23, 2026

Petrol-Diesel Price Hike

मई 23, 2026

Lucknow News

मई 22, 2026

8th Pay Commission

मई 22, 2026

Vande Bharat Train

मई 20, 2026

DND–Faridabad–Sohna Highway

मई 20, 2026