---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल के बीच नोएडा, वाराणसी समेत अन्य शहरों में कितना बदले ईंधन के दाम, जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के कीमत को लेकर भारतीय बाजार में उत्सुकता बढ़ती नजर आती है। इसको लेकर कहा जाता है कि तेल कंपनियों के हर कदम से देश की आम जनता प्रभावित होती है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 5, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के कीमत को लेकर भारतीय बाजार में उत्सुकता बढ़ती नजर आती है। इसको लेकर कहा जाता है कि तेल कंपनियों के हर कदम से देश की आम जनता प्रभावित होती है। खबर है कि तेल वितरण कंपनियों ने आज फिर एक बार ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। हालाकि नोएडा में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 96.77 रुपये लीटर और तो वहीं डीजल 89.94 रुपये लीटर पर बिक रहा है। वहीं वाराणसी में ईंधन की कीमत में 60 पैसे की कमी दर्ज की गई है और यहां पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत को लेकर खबर है कि डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 89.42 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 91.05 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। बीते दिन कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी और आज हल्की उछाल देखने को मिली है। कहा जा रहा है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का ये क्रम लगातार देखने को मिल सकता है।

महानगरों में ईंधन के दाम

बता दें कि बीते दिन भारतीय महानगरों में से एक चेन्नई में ईंधन की कीमत में बदलाव दर्ज किया गया था। हालाकि आज इसकी कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये हम आपको भारतीय महानगरों में आज के ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये94.33 रुपये
दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

बता दें कि भारत के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में पिछले काफी समय से स्थिरता दर्ज की जा रही है। हालाकि कभी-कभी टैक्स स्लैब में बदलाव व कुछ अन्य कारणों से इसमें बदलाव दर्ज किया जाता है। इस क्रम में हम आपको भारत के कुछ प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
नोएडा96.77 रुपये89.94 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
प्रयागराज97.17 रुपये90.36 रुपये

घर बैठे जान सकते हैं ईंधन की कीमत

बता दें कि ग्राहक घर बैठे भी ईंधन की ताजा कीमत की जनकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए HPCL के ग्राहकों को HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज करना होगा जिसके बाद से आप पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी ले सकते हैं। वहीं इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा जिससे की वो इस कंपनी के ईंधन की ताजा कीमत जान सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026

Leave a Comment