DNP India Hindi

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, नोएडा से पटना तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम; यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दाम 0.55 फीसदी बढ़कर 71.82 डॉलर प्रति बैरल पर तो वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.51 प्रतिशत बढ़कर 76.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों द्वारा यहां भी सुबह 6 बजे ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत नोएडा व पटना जैसे कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। वहीं भारत के ज्यादातर शहरों व महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा भारतीय बाजार में जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

भारतीय महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट में स्थिरता देखने को मिली है। इसमें बेंगलुरु के साथ मुंबई व चेन्नई जैसे महानगर हैं।

महानगर पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु 101.94 रुपये87.89 रुपये
नई दिल्ली 96.72 रुपये90.08 रुपये
मुंबई 106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई 102.80 रुपये94.40 रुपये
कोलकाता 106.03 रुपये 92.76 रुपये

शहरों में ईंधन के रेट

भारत के सभी प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। हालाकि पटना-नोएडा जैसे कुछ ऐसे शहर हैं जहां पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव दर्ज किए गए हैं। इसके तहत बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 20 पैसे तो वहीं डीजल 19 पैसे महंगा होकर क्रमशः 107.74 रुपये और 94.51 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 15 पैसे महंगा होकर क्रमशः 96.92 रुपये और 90.08 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। इसके अलावा हम आपको अन्य शहरों में जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहर पेट्रोल डीजल
जयपुर 108.48 रुपये93.72 रुपये
गुरुग्राम 96.96 रुपये89.83 रुपये
लखनऊ 96.68 रुपये 89.87 रुपये
तिरुवनंतपुरम 109.42 रुपये98.24 रुपये
भुवनेश्वर 103.02 रुपये94.59 रुपये
गाजियाबाद 96.26 रुपये89.45 रुपये
हैदराबाद 109.66 रुपये97.82 रुपये

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version