---Advertisement---

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, नोएडा से लेकर पटना तक बदले ईंधन के दाम; जानें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 14, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 14, 2023 11:37 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 80.76 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 76.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम लगातार जारी रहेगा।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज पटना और नोएडा में ईंधन के कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। वहीं देश के अन्य प्रमुख महानगर व शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर दर्ज की गई है।

महानगरों में ईंधन के ताजा दाम

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के मुताबिक आज देश के महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें कोलकाता से लेकर नई दिल्ली व मुंबई जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.65 रुपये89.82 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में ईंधन के ताजा रेट

भारतीय महानगरों के साथ सभी प्रमुख शहरों के लिए तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है तो वहीं ज्यादातर शहरों में इनकी कीमत स्थिर हैं। ऐसे में आइये हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
गुरुग्राम96.97 रुपये89.84 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
भुवनेश्वर103.04 रुपये94.61 रुपये
लखनऊ96.33 रुपये89.52 रुपये
तिरुवनंतपुरम109.42 रुपये98.24 रुपये

इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारत के कुछ शहरों में भी ईंधन के दाम बदले हैं। इसमें नोएडा, पटना व गाजियाबाद जैसे शहर हैं। जानकारी के अनुसार नोएडा में पेट्रोल की कीमत 18 पैसे बढ़कर 96.73 रुपये प्रति लीटर तो वहींं डीजल 16 पैसे बढ़कर 89.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा पटना में पेट्रोल 88 पैसे बढ़कर 108.12 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 82 पैसे की बढ़त के साथ 94.86 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026