---Advertisement---

कच्चे तेल की कीमत में तेजी, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में बदले ईंधन के दाम; टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत को लेकर तेल कंपनियों के साथ लोगों के अंदर भी खूब उत्सुकता देखने को मिलती है। ताजा जानकारी के अनुसार ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का क्रम आज भी जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 30, 2023 6:15 पूर्वाह्न

petrol_diesel PRICE
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत को लेकर तेल कंपनियों के साथ लोगों के अंदर भी खूब उत्सुकता देखने को मिलती है। ताजा जानकारी के अनुसार ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का क्रम आज भी जारी है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात करें तो आज इसकी कीमत हल्की बढ़त के साथ 81.60 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 76.52 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम पिछले कई सप्ताह से लगातार जारी है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज ज्यादातर शहरों व महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। वहीं कुछ ऐसे राज्य हैं जहां वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) व अन्य कारणों से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमे महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

भारत के सभी प्रमुख महानगरों के लिए तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत लगभग सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें कोलकाता, बेंगलुरु व नई दिल्ली जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये89.62 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.73 रुपये94.33 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा रेट

तेल कंपनियों ने भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज ज्यादातर शहरों में इनकी कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
नोएडा96.64 रुपये89.82 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये

इन राज्यों में बदले ईंधन के दाम

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव दर्ज किया गया है। इसमें महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ जैसे राज्य हैं। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में पेट्रोल 46 पैसे तो वहीं डीजल 45 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 59 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता होने की खबर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026