---Advertisement---

कच्चे तेल के साथ UP के इन जिलों में बदली ईंधन की कीमत, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज ग्लोबल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 2.25% की बढ़त के साथ 77.60 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.13% गिरावट के साथ 82.21 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 22, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज ग्लोबल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 2.25% की बढ़त के साथ 77.60 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.13% गिरावट के साथ 82.21 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम आने वाले समय में भी जारी रह सकता है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर पाई गई है। वहीं यूपी के कुछ ऐसे जिले हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें पश्चिमी यूपी से नोएडा व पूर्वी यूपी से गोरखपुर जिला शामिल है। वहीं महानगरों में भी ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

महानगरों में ईंधन के रेट

देश के सभी प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें कोलकाता के साथ चेन्नई व मुंबई जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत जयादातर जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
पटना108.12 रुपये94.86 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
गुरुग्राम96.93 रुपये89.80 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये

यूपी के इन शहरों में बदली ईंधन की कीमत

देश के ज्यादातर राज्यों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। हालाकि यूपी के कुछ जिलों में पेट्रोल-डीजल के कीमत में बदलाव दर्ज किया गया है। इसमें पश्चिमी से नोएडा व पूर्वी से गोरखपुर जैसे शहर हैं। ताजा जानकारी के अनुसार नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद से रेट 96.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा है। वहीं डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। गोरखपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल 55 पैसे महंगा होने के साथ 97.01 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 54 पैसे की बढ़त के साथ 90.19 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026