---Advertisement---

ग्लोबल मार्केट में लुढ़की कच्चे तेल की कीमत, पटना-भोपाल में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल: जानें ईंधन के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार आज ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 75.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम अपडेट कर दिए हैं। इसके तहत देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर बिक रहा है। इसमें भोपाल, पटना व जयपुर जैसे शहर हैं। बात करें महानगरों की तो आज फिर एक बार यहां ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। इसमें कोलकाता, नई दिल्ली व मुंबई जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

देश के सभी महानगरों में ईंधन के रेट एक मानक के तौर पर देखे जाते हैं। यदि किसी महानगर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर होता है तो इसका असर पूरे शहर पर पड़ता है। हालाकि आज महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइये हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये

शहरों में ईंधन के दाम

भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये हम आपको तेल कंपनियों द्वारा शहरों के लिए जारी किए गए ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
नोएडा96.59 रुपये89.76 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
गुरुग्राम97.18 रुपये90.05 रुपये
तिरुवनंतपुरम109.42 रुपये98.24 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये

इन शहरों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 के आंकड़े को पार कर चुका है। इसमें भोपाल, पटना, जयपुर व श्रीगंगानगर जैसे शहर हैं। ताजा जानकारी के अनुसार भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये तो डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर तो है। वहीं पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये तो डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर की बात करें यहां पेट्रोल 108.48 पैसे प्रति लीटर तो वहीं श्रीगंगानगर में ये 113.65 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026