---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानें अपने शहरों में ईंधन के ताजा भाव

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी करती हैं। इस क्रम में आज फिर एक बार पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 23, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी करती हैं। इस क्रम में आज फिर एक बार पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी हुए हैं। बता दें कि भारत में पिछले करीब 1 वर्ष से ज्यादा से तेल की कीमतों में बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। हालाकि इस दौरान अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।

ताजा जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत ने रिकॉर्ड उछाल दर्ज करते हुए 93 डॉलर प्रति बैरल के रेट को भी पार कर दिया है। इसके तहत ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 93.94 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 90.36 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में ईंधन के दाम

बता दें कि भारतीय महानगरों में पिछले 1 वर्ष से ज्यादा से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं दर्ज की गई है। ऐसे में हम आपको प्रमुख महानगरों के ईंधन के भाव की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.31 रुपये94.24 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये 89.62 रुपये

यहां जारी होते हैं ईंधन के दाम

बता दें कि तेल कंपनियां प्रति दिन सुबह 6 बजे ईंधन के ताजा दाम को जारी करती हैं। इसे तेल कंपनियों के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसमें हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जैसी तेल कंपनियां शामिल हैं।

बिहार के कई हिस्सों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल

देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक बिहार के कई हिस्सों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। इसमें दरभंगा से लेकर गोपालगंज समेत 10 से ज्यादा जिले शामिल हैं।

गोपालगंज109.01 रुपये
दरभंगा108.02 रुपये
अररिया109.66 रुपये
जमुई108.25 रुपये
कटिहार109.25 रुपये
पटना107.48 रुपये
पश्चिमी चंपारण109.17 रुपये
वैशाली107.54 रुपये

इसके अतिरिक्त भी बिहार के कई ऐसे जिले हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026