---Advertisement---

Petrol Diesel Price: 86 डॉलर के पार पहुंचे कच्चे तेल के दाम, अजमेर में सस्ता तो गुरुग्राम में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 81.72 डॉलर प्रति बदल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 86 डॉलर प्रति बदल के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 1, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 1, 2023 12:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: आज से सितंबर का नया महीना शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर 1 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 81.72 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 86 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतें तय की जाती है। ऐसे में अगर राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल की बात की जाए तो, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही चेन्नई में आज पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल की कीमतें

इसी के साथ सितंबर के पहले दिन कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आगरा में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.20 दुपट्टे लीटर और डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.37 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही अजमेर में पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 108.07 रुपए और डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 93.35 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 97.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वही नोएडा में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.77 रुपए और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 89.94 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इस तरह देखें पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026