---Advertisement---

Petrol Diesel Price: आसमान छू रही कच्चे तेल की कीमत, भारत के इन शहरों में भी बदले ईंधन के दाम, जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार से पेट्रोल और डीजल का अनोखा रिश्ता है। यदि इनके कीमत में वृद्धि हो तो देश के अनेक हिस्सों में महंगाई अपने आप बढ़ने लगती है। इसको लेकर कहा जाता है कि भारतीय बाजार पूरी तरह से ट्रांसपोर्ट पर निर्भर है जिसके लिए ईंधन का होना अति आवश्यक है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 18, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार से पेट्रोल और डीजल का अनोखा रिश्ता है। यदि इनके कीमत में वृद्धि हो तो देश के अनेक हिस्सों में महंगाई अपने आप बढ़ने लगती है। इसको लेकर कहा जाता है कि भारतीय बाजार पूरी तरह से ट्रांसपोर्ट पर निर्भर है जिसके लिए ईंधन का होना अति आवश्यक है। ऐसे में ईंधन के बढ़ते या घटते कीमत से बाजार निश्चित रुप से प्रभावित होता है। आपको बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज अंतराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का रेट 93.93 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड का दाम 90.77 डॉलर प्रति बैरल है। इस क्रम में कहा जा रहा है कि आज कच्च तेल की कीमत स्थिर है।

हालाकि इसके बाद भी भारत के कुछ शहरों में तेल की कीमत में बदलाव देखने के मिले। इसमें नोएडा, लखनऊ, आगरा और अहमदाबाद जैसे शहर हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारते के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम एक मानक के रुप में होते हैं। ऐसे में हम आपको महानगरों के पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम की जानकारी देंगे।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता 106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

भारते के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

शहरपेट्रोलडीजल
लखनऊ 96.57 रुपये89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
भुवनेश्वर103.18 रुपये87.89 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
गुरुग्राम97.04 रुपये 90.11 रुपये

यहां बदले ईंधन के दाम

मिली जानकारी के अनुसार भारत के कुछ प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम में बदलाव दर्ज किया गया है। इसमें नोएडा, लखनऊ, आगरा और अहमदाबाद जैसे शहर हैं। लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये तो डीजल 10 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये लीटर पहुंचा है। वहीं अहमदाबाद में पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 96.49 रुपये तो वहीं डीजल 6 पैसे महंगा होकर 92.23 रुपये लीटर पहुंच गया है। इसी के साथ नोएडा में भी इनकी कीमत में बदलाव नजर आया है और यहां पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 96.94 रुपये तो डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 90.11 रुपये लीटर पर पहुंचा है। बता दें कि ये कीमत का बदलना टैक्स प्रणाली में अंतर होने के कारण है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026