---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आसामान छू रही कच्चे तेल की कीमतें, जानें किन कारणों से बढ़ते हैं ईंधन के दाम

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार मे आज फिर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। इस दौरान आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 94.71 डॉलर प्रति बैरल पर तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 91.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते दर्ज किया गया।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 28, 2023 5:08 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार मे आज फिर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। इस दौरान आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 94.71 डॉलर प्रति बैरल पर तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 91.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले काफी समय से लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में इजाफा दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि इसके घटते उत्पादन और बढ़ती डिमांड के कारण इसके कीमत में उछाल दर्ज की जा रही है।

वहीं कच्चे तेल की कीमत में लगातार हो रहे इजाफे से भारतीय बाजार पर इसका असर नहीं पड़ता दिख रहा है और इस क्रम में बाजार में इसकी कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये आपको आज के ईंधन के भाव की ताजा जानकारी देते हैं।

महानगरो में ईंधन के दाम

भारतीय महानगरों में ईंधन के दाम एक मानक के तौर पर काम करते हैं। इसमें अगर बदलाव नजर आता है तो इसका असर पूरे महानगर पर देखने को मिलता है। हालाकि बीते करीब 1.5 साल से इसकी कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये आपको महानगरों में ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत

बता दें कि भारत के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमत में अंतर देखने को मिलता है। इसका प्रमुख कारण टैक्स स्लैब में बदलाव और ट्रांसपोर्टेसन चार्ज होता है। ऐसे में आइये आपको भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा भाव की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
नोएडा96.65 रुपये89.82 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
गुरुग्राम97.04 रुपये89.91 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये

इन कारणों से महंगा होता है ईंधन

बता दें कि अमूमन ईंधन की कीमत कच्चे तेल की कीमत पर निर्भर करती है। हालाकि कई दफा ऐसा भी देखा गया है कि कच्चे तेल की कीमत आसमान छूती रहती है फिर भी पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर पाए जाते हैं। इसके अलावा ईंधन की कीमत कच्चे तेल की उत्पादन पर भी निर्भर करती है। अगर उत्पादन कम होगा तो डिमांड बढ़ जाएगी जिसके कारण पेट्रोल-डीजल के कीमत में बढ़ोतरी की संभावना होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Cylinder Price Hike

जून 1, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Leave a Comment