---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी, इन शहरों में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: 20 अगस्त यानी रविवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। ऐसे में अगर रविवार को कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 81.25 डॉलर प्रति बैरल ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 20, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: 20 अगस्त यानी रविवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। ऐसे में अगर रविवार को कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 81.25 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 84.80 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतें

महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में ज्यादा फेरबदल नहीं देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। साथ ही कोलकाता में भी पेट्रोल आज 106.03 रुपए और डीजल 92.76 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं अगर चेन्नई में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो चेन्नई में आज पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 102.63 प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 94.24 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल

इसी कड़ी मे जयपुर में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 108.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 93.67 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही राजस्थान के अजमेर में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में 24 पैसे की गिरावट देखी गई है यहां 1 लीटर पेट्रोल 108.38 रुपए और डीजल 22 पैसे सस्ता होकर 93.63 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 96.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

SMS के जरिए देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026