---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों आया उछाल, अजमेर में महंगा तो गुरुग्राम में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price: डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 87.64 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 90.72 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ दिख रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 8, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से भारत में तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल डीजल की कीमत जारी करती है। ऐसे में आपको बता दें कि, भारतीय सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारत में पेट्रोल डीजल के दामों में देखा जाता है। ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात कर तो, डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 87.64 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 90.72 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ दिख रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज 1 लीटर पेट्रोल 102.73 रुपए और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद पंजाब की राजधानी अमृतसर में पेट्रोल 3 पैसे सस्ता होकर 98.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 89.02 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही अजमेर में पेट्रोल 30 पैसे महंगा होकर 108.37 रुपए प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 93.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही लखनऊ मैं पेट्रोल 20 पैसे महंगा होकर 96.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे महंगा होकर 89.75 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है वही गुरुग्राम में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

ऐसे चेक करें ईंधन के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026