---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्या है असर? जानें भारत के शहरों में ईंधन के नए दाम

Petrol Diesel Price: देश के अलग-अलग हिस्सों में आज फिर तेल वितरण कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज भारतीय बाजार में तेल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली। भारतीय महानगरों से लेकर देश के लगभग प्रमुख शहरों में इसकी कीमत स्थिर है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 12, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: देश के अलग-अलग हिस्सों में आज फिर तेल वितरण कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज भारतीय बाजार में तेल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली। भारतीय महानगरों से लेकर देश के लगभग प्रमुख शहरों में इसकी कीमत स्थिर है। वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हेर-फेर देखने को मिला है। इसके तहत आज फिर ब्रेंट क्रूड ऑयल हल्की बढ़त के साथ 87.98 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 86.25 डॉलर प्रति बैरल के कीमत पर कारोबार कर रहा है। कहा जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमत में ये उछाल मिडिल इस्ट के देश इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के कारण देखने को मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका असर विश्व के अनेक देशों में ईंधन के कीमत पर पड़ सकता है। इसके परिणाम स्वरुप इसमें बदलाव देखने को भी मिल सकते हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय महानगरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। इसके तहत दिल्ली के साथ मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में इसकी कीमत से स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये हम आपको आज के पेट्रोल-डीजल के दामों की ताजा जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत

भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। इसके तहत आज तेल वितरण कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। आइये आपको देश के प्रमुख शहरों में जारी ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
लखनऊ96.47 रुपये89.76 रुपये
नोएडा 96.64 रुपये89.82 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
गुरुग्राम96.77 रुपये89.65 रुपये

बता दें कि भारत के शहरों में ईंधन की कीमत में अंतर देखने को मिलते हैं। इसका प्रमुख कारण टैक्स स्लैब में बदलाव व ट्रास्पोर्टेशन पर आने वाला खर्च है। इनकी कीमत में निश्चित अंतराल पर बदलाव देखने को मिलते रहते हैं।

SMS कर जानें ईंधन के ताजा रेट

अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं और ईंधन के ताजा रेट की जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आपको आसानी से मिल सकता है। इसके लिए ग्राहकों को मोबाइल नंबर 9224992249 पर अपना RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा। इसके बाद से आप ताजा रेट की जानकारी ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment