---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच नोएडा से आगरा तक बदले ईंधन के दाम, जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार में आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं।इस क्रम में आज भी इनकी कीमत में स्थिरता बरकरार है। हालाकि भारत के कुछ ऐसे शहर हैं जहां इनकी कीमत में हल्के फेर-बदल दर्ज किए गए हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 11, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार में आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं।इस क्रम में आज भी इनकी कीमत में स्थिरता बरकरार है। हालाकि भारत के कुछ ऐसे शहर हैं जहां इनकी कीमत में हल्के फेर-बदल दर्ज किए गए हैं। इसमें आगरा, नोएडा और अजमेर जैसे शहर हैं। वहीं इसके अलावा अंतराष्ट्रीय बाजार में भी आज कच्चे तेल की कीमत में बदलाव देखे गए हैं। इसके तहत आज डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.20 फीसदी की कमी के साथ 86.21 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.18 फीसदी की कमी के साथ 87.99 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि बीते दिन कच्चे तेल की कीमत में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया था।

महानगरों में ईंधन के दाम

भारत के प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। इसके कच्चे तेल की कीमत में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच भी इसमें स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये हम आपको ईंधन के ताजा रेट की जानाकरी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

भारत के सभी शहरों के लिए रोज सुबह तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी करती हैं। इसके तहत आज कुछ शहरों में इसकी कीमत में बदलाव देखे गए हैं। वहीं कई ऐसे शहर हैं जहां इनकी कीमत स्थिर है।

शहरपेट्रोलडीजल
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
पटना107.74 रुपये94.51 रुपये
नोएडा96.59 रुपये89.76 रुपये
लखनऊ96.47 रुपये89.76 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये

इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

तेल वितरण कंपनियों ने ईंधन के दाम जारी किए है तो इसके तहत भारत के कई शहरों में इसमें बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें आगरा, नोएडा और अजमेर जैसे शहर हैं। ऐसे में आइये इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार आज नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये तो डीजल 38 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं इसके अलावा आगरा में पेट्रोल 43 पैसे सस्ता होकर 96.20 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 43 पैसे सस्ता होकर 89.37 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं अजमेर को लेकर खबर है कि यहां पेट्रोल 20 पैसे महंगा होकर 108.37 रुपये प्रति लीटर तो डीजल डीजल 18 पैसे महंगा होकर 93.62 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026

Leave a Comment