---Advertisement---

Petrol Diesel Price: महानगर के साथ नोएडा और आगरा में बदले ईंधन के दाम, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol Diesel Price: इजराइल-हमास जंग के बीच अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत को लेकर तेजी का क्रम लगातार जारी है। इसके तहत आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 5.69 फीसदी की बढ़त के साथ 90.89 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 5.77 फीसदी की बढ़त के साथ 87.69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर दर्ज की गई है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 16, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इजराइल-हमास जंग के बीच अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत को लेकर तेजी का क्रम लगातार जारी है। इसके तहत आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 5.69 फीसदी की बढ़त के साथ 90.89 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 5.77 फीसदी की बढ़त के साथ 87.69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर दर्ज की गई है। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का ये क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां महानगर के साथ कई प्रमुख शहरों में भी ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिले हैं। इसके तहत आज चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं आगरा नोएडा और लखनऊ जैसे शहर में भी पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बदलाव देखने को मिले हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

भारत के प्रमुख 4 महानगरों में ईंधन के दाम मानक के तौर पर होते हैं। खबर है कि आज चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई है। इसके तहत यहां पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 42 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 102.63 रुपये और 94.24 रुपये के भाव से ग्राहकों को उपलब्ध है। ऐसे में आइये आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

शहरपेट्रोलडीजल
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये

इन शहरों में बदली ईंधन की कीमत

भारत के कई प्रमुख शहरों में ईंधन के कीमत में बदलाव देखने को भी मिला है। इसके तहत आज लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.66 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। वहीं आगरा में पेट्रोल 38 पैसे सस्ता होकर 96.10 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 37 पैसे सस्ता होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा है। वहीं नोएडा को लेकर खबर है कि यहां पेट्रोल 41 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 38 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Leave a Comment