---Advertisement---

Petrol Diesel Price: महानगर के साथ नोएडा-लखनऊ में बदल गए ईंधन के दाम, देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम लागातर जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 23, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम लागातर जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखी गई है। इसके तहत आज डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 88.08 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 92.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजार की बात करें तो आज सुबह 6 बजे यहां भी पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत आज महानगर चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। वहीं आगरा, नोएडा व लखनऊ में भी ईंधन की कीमत में भी बदलाव देखने को मिला है।

महानगरों में ईंधन के दाम

भारत के महनगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। हालाकि एक महानगर ऐसा भी है जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला हैं। इसके तहत चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे कम होकर 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 94.24 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

भारत के ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। हालाकि कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें आगरा, नोएडा व लखनऊ जैसे शहर हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
पटना107.42 रुपये94.21 रुपये
भुवनेश्वर103.19 रुपये94.76 रुपये
गुरुग्राम97.18 रुपये90.05 रुपये

इन शहरों में बदली ईंधन की कीमत

भारत के कई ऐसे प्रमुख शहर हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें आगरा, नोएडा व लखनऊ जैसे शहर शामिल हैं। लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 96.62 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 5 पैसे महंगा होकर 89.81 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे महंगा होकर 97 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 38 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये प्रतति लीटर के भाव से उपलब्ध है। आगरा को लेकर खबर है कि यहां पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.48 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 89.64 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026