---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इजराइल-हमास जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल, जानें भारत के किन शहरों में बदले ईंधन के दाम

Petrol Diesel Price: इजरायल और चरमपंथी संगठन हमास के बीच जंग का क्रम जारी है। इस बीच आज अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रेंट क्रूड ऑयल 5.01% की बढ़त के साथ 88.82 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 5.23% की बढ़त के साथ 87.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 10, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इजरायल और चरमपंथी संगठन हमास के बीच जंग का क्रम जारी है। इस बीच आज अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रेंट क्रूड ऑयल 5.01% की बढ़त के साथ 88.82 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 5.23% की बढ़त के साथ 87.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बता दें कि दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में क्रूड ऑयल की सप्लाई मिडिल इस्ट देशों से ही होती है और ऐसे में इन देशों का वार में फँस जाना कहीं ना कहीं सप्लाई चैन को प्रभावित कर सकता है। कहा जा रहा है कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो इससे विश्व के सभी देश प्रभावित होंगे और इसका असर बारत पर भी पड़ सकता है। हालाकि अभी भारत के कुछ प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम में बदलाव दर्ज किया गया है। इसमें नोएडा, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहर हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच भारतीय बाजार में तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत इसमें बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये हम आपको ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। हालाकि टैक्स स्लैब में बदलाव व अन्य कुछ कारणों से कुछ शहरों में इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें नोएडा, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहर शामिल हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये 87.89 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
गुरुग्राम96.89 रुपये 89.76 रुपये

इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

भारत के कई ऐसे शहर हैं जहां आज पेट्रोल-डीजल के कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें नोएडा, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहर शामिल हैं। गोरखपुर में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 96.79 रुपये तो वहीं डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। नोएडा को लेकर खबर है कि यहां आज पेट्रोल की कीमत 97 रुपये तो वहीं डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। वहीं प्रयागराज में पेट्रोल 80 पैसे महंगा होकर 97.46 रुपये तो डीजल 90.64 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से उपलब्ध है। वाराणसी को लेकर खबर है कि यहां पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

ईरान के शामिल होने से बढ़ेंगी मुश्किलें

इजराइल और हमास के बीच चल रही युद्ध संग्राम में इरान के शामिल होने की खबरे भी आ रही हैं। अगर ऐसा हुआ तो इरान भी युद्ध में फंसता नजर आ सकता है। बता दें कि विश्व के ज्यादातर हिस्सों में कच्चे तेल की सप्लाई इन्हीं देशों से होती है। अगर ये देश युद्ध में फंसे तो कच्चे तेल की किल्लत होगी जिसके परिणाम स्वरुप तेल की कीमतों में भारी बदलाव दर्ज किया जा सकता है जो कि विश्व के सभी देशों के समक्ष एक चुनौती के रुप में होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026

Leave a Comment