---Advertisement---

Petrol Diesel Price: सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में दिखी बढ़त, गुरुग्राम से लेकर पटना तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price: डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ 85.55 डॉलर प्रति बैरल के दर से बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.98 फीसदी की बढ़त के 88.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 4, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: सोमवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उताड़ चढ़ाव का सिलसिला जारी है। हफ्ते के पहले दिन इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑइल की कीमतों में तेजी देखी गई है। ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो 4 सितंबर को डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ 85.55 डॉलर प्रति बैरल के दर से बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.98 फीसदी की बढ़त के 88.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

सोमवार के दिन महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है।‌ ऐसे में चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है। इसी के साथ मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

इसी के साथ हरियाणा के गुरुग्राम पेट्रोल 14 सस्ता होकर 97.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 89.91 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 96.36 रुपए प्रति लीटर और डीजल 21 पैसे सस्ता होकर 89.56 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 107.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे सस्ता 94.51 होकर रुपए प्रति लीटर के दर से बिक रहा है।

घर में बैठकर चेक करें पेट्रोल-डीजल

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जून 21, 2026

Namo Bharat Train

जून 19, 2026

US-Iran Peace Deal

जून 19, 2026

US-Iran Deal

जून 15, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 14, 2026

जून 14, 2026