---Advertisement---

Petrol Diesel Price: दिल्ली से मुंबई तक जानें क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा भाव, इस तरह तुरंत करें चेक

Petrol Diesel Price: दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल डीजल के क्या है ताजा भाव, इस तरह चेक करें रेट्स

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 29, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: देश में हर रोज तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव करती हैं। साथ ही सभी तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल की कीमतों को हर दिन सुबह 6:00 बजे निर्धारित करती हैं। उसके बाद तय कीमतों पर सभी फिलिंग स्टेशनों पर पेट्रोल डीजल बेचा जाता है।

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ही पेट्रोल और डीजल के दाम निर्धारित करती है। कस्टमर जब चाहें तब इन कंपनियों की वेबसाइट पर कस्टमर केयर नंबर, मोबाइल एप्स और टोल फ्री नंबर के जरिए रोजाना पेट्रोल डीजल के दामों की जानकारी ले सकते हैं।

अपने शहरों में जानें पेट्रोल डीजल के दाम

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम जस की तस हैं। बता दें कि राज्य स्तर पर टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग शहरों में तेल के भाव अलग-अलग होते हैं।

IOCL के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए है और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपए पर टिका हुआ है। साथी मुंबई की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर रुका हुआ है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल के भाव 102.63 रुपए प्रति लीटर है और डीजल का भाव 94.24 प्रति लीटर पर रुका हुआ है। कोलकाता की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 प्रति लीटर बिक रहा है।

ऐसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दामों के बारे में जानकारी लेनी है। तो आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप इनके हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज करके कीमत के बारे में पता कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 14, 2026