---Advertisement---

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के दाम, महानगर व इन शहरों में बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: भारत में तेल वितरण कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के ताजा रेट जारी करती हैं। इस दौरान ये देखा जा सकता है कि किन शहरों में ईंधन के दाम गिरे हैं और किन शहरों में इसकी कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 4, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारत में तेल वितरण कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के ताजा रेट जारी करती हैं। इस दौरान ये देखा जा सकता है कि कौन से शहरों में ईंधन के दाम गिरे हैं और किन शहरों में इसकी कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। आज इसी क्रम में एक बार फिर ईंधन के ताजा दाम जारी किए गए हैं जिसके तहत भारत के कुछ शहरों में इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें आगरा, लखनऊ, अजमेर और गोरखपुर जैसे शहर शामिल हैं।

वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 90.16 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 88.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले तक इनकी कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था।

महानगर में बदले ईंधन के दाम

बता दें कि भारत के 4 प्रमुख महानगरों में ईंधन के कीमत पिछले काफी समय से स्थिर थे। आज भारत के प्रमुख महानगरों में से एक चेन्नई में ईंधन की कीमत में बदलाव दर्ज किया गया है। इसके तहत चेन्नई में आज पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 102.63 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 94.24 रुपये लीटर प्रति लीटर पर है। वहीं इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये आपको आज के पेट्रेल-डीजल के भाव की ताजा जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में बदले ईंधन के दाम

बता दें कि भारत के कुछ ऐसे शहर भी हैं जहां ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें आगरा, लखनऊ, अजमेर और गोरखपुर जैसे शहर शामिल हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक आगरा में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 96.47 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 11 पैसे महंगा होकर 89.64 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 1 पैसे सस्ता होकर 96.56 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 1 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा है। अजमेर में ईंधन के कीमत को लेकर खबर है कि यहां पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 108.20 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 93.47 रुपये लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं यूपी के पूर्वांचल के हिस्से गोरखपुर में पेट्रोल 20 पैसे सस्ता होकर 96.67 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 19 पैसे सस्ता होकर 89.85 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026

Leave a Comment