---Advertisement---

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के ताजा रेट, भारत के इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: भारतीय तेल बाजार में एक बार फिर आज कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इस क्रम में देखा गया है कि देश के विभिन्न हिस्सों में इसकी कीमत स्थिर है। हालाकि कुछ ऐसे शहर हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्का बदलाव दर्ज किया गया है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 30, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारतीय तेल बाजार में एक बार फिर आज कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इस क्रम में देखा गया है कि देश के विभिन्न हिस्सों में इसकी कीमत स्थिर है। हालाकि कुछ ऐसे शहर हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्का बदलाव दर्ज किया गया है। इसके तहत अजमेर, पटना और नोएडा जैसे शहरों में आज ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला।

वहीं बात करें अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की तो यहां क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार आसमान छूती नजर आ रही है। हालाकि आज इसमें गिरावट दर्ज की गई और इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 95.43 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 92.03 प्रति बैरेल दर्ज की गई है। कहा जा रहा है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में इस गिरावट से विश्व के अनेक हिस्सो में इसका असर देखने को मिलेगा।

महानगरों में ईंधन के दाम

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही तमाम उठा पटक के बीच भी भारतीय महानगरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। ऐसे में आइये आपको आज के ईंधन के भाव की ताजा जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

इन शहरों में बदली ईंधन की कीमत

बता दें कि देश के कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें प्रमुख रुप से अजमेर, नोएडा, जयपुर, पटना और लखनऊ जैसे शहर हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज नोएडा में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 96.57 रुपये तो वहीं डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये पर पहुंचा है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 32 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपये तो वहीं डीजल 29 पैसे महंगा होकर 93.72 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। लखनऊ को लेकर खबर है कि यहां पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 96.57 रुपये तो वहीं डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये पर पहुंचा है। इसके अलावा पटना में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 107.54 रुपये तो वहीं डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 94.32 रुपये प्रति लीटर के भाव से लोगों के लिए उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Leave a Comment