---Advertisement---

Petrol Diesel Price: नोएडा से लेकर पटना तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें फ्यूल के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Price:अंतरराष्ट्रीय बाजार में रविवार के दिन डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 87.23 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रंट क्रूड ऑयल 90.44 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 10, 2023 6:15 पूर्वाह्न

petrol diesel price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारत में कच्चे तेल की कीमतों में उताड़-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से भारत में पेट्रोल डीजल के दाम तय किए जाते हैं। ऐसे में अगर रविवार के दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में बात करें तो, अंतरराष्ट्रीय बाजार में रविवार के दिन डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 87.23 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रंट क्रूड ऑयल 90.44 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

ऐसे में अगर वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो, यहां पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 इस रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है। साथ ही चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.42 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

इसी कड़ी में अगर अन्य शहरों की बात की जाए तो, राजस्थान के जैसलमेर में पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर 110.83 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.86 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही नोएडा में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 96.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.94 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही पटना में 1 लीटर पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026