Petrol-Diesel Price: लखनऊ, नोएडा समेत इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें आज के ताजा रेट्स

Petrol-Diesel Price: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही बताया गया था कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी होगी। इसी बीच बुधवार को कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी की गई हैं। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम जारी करती हैं। इसी वजह से राज्यों और शहरों में अपने हिसाब से दाम तय किए जाते हैं। इसी बीच अब अगस्त महीने की शुरुआत में ही ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 1.05 फीसदी की बढ़त हुई है। इसके अलावा डब्लूटीआई क्रूड ऑयल के दाम में भी 1.03 फीसदी की बढ़त हुई है।

इन शहरों में जानिए पेट्रोल और डीजल के रेट्स

राजधानी दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपए और डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपए और 94.33 रुपए लीटर है। इसके अलावा कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल के 106.03 रुपए और डीजल के दाम 92.76 रुपए लीटर है। अब जिन शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया गया है उनमें जयपुर, अजमेर, लखनऊ, नोएडा और गुरुग्राम शामिल है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल डीजल के दाम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version