Petrol-Diesel Price: गोरखपुर से लेकर गुरुग्राम तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में फ्यूल के ताजा रेट्स

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।‌ भारत में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से ईंधन के दाम तय किए जाते हैं। ऐसे में अगर 10 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के बारे में बात करें तो, आज डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमतों में 0.19 फीसदी की कमी देखने को मिली है। इस कमी के बाद डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 82.76 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.15 की गिरावट के बाद ये 86.04 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ दिख रहा है।

चेन्नई में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भारत के महानगरों में पेट्रोल डीजल की बात करें तो, कोलकाता में आज 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल की कीमत 94.72 रुपए है। इसी के साथ अगर चेन्नई में पेट्रोल की बात करें तो, यहां पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 102.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

इसी के साथ अन्य शहरों की बात करें तो, गोरखपुर में आज पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 96.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं पंजाब की राजधानी अमृतसर में भी पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यहां पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 98.68 रुपए प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 88.99 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई। गुरुग्राम में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 96.97 रुपए और डीजल साथ पैसे सस्ता होकर 89.84 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

SMS के जरिए देखें पेट्रोल-डीजल की कीमतें

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version