---Advertisement---

Petrol Diesel Price: आगरा और लखनऊ में सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज की ताजा कीमत

Petrol Diesel Price: 15 जून को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ पहुंची है। ऐसे में अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात की जाए तो ये 74.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 15, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: 15 जून को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ पहुंची है। ऐसे में अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात की जाए तो ये 74.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 69.42 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

ऐसे में अगर महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो दिल्ली में आज पेट्रोल डीजल की कीमतें जस से तस बनी हुई है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है. इसी के साथ मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही कोलकाता में भी 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

इस कड़ी में अगर गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमतों की बात की जाए तो यहां पर पेट्रोल 24 पैसे सस्ता होकर 96.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे सस्ता होकर 89.52 रुपए प्रति लीटर के रेट से मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा में भी पेट्रोल सात पैसे घटकर 96.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.44 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमतें 21 पैसे सस्ती हुई है यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.36 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: Cyclone Biparjoy: ‘बिपरजॉय’ पर IMD का बड़ा अपडेट, पिछले 6 घटों में धीमी पड़ी रफ्तार, द्वारका में नहीं करेगा लैंडफॉल

SMS के जरिए चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

Also Read: अगर नहीं किया Pan Aadhaar Link तो कुछ दिन बाद बेकार हो जाएगा पैन कार्ड, यहां जानिए जोड़ने का आसान प्रोसेस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026