---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: सोमवार के दिन शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ईंधन की लेटेस्ट कीमतें

Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई है। 14 अगस्त सोमवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है। ऐसे में अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल कि कीमतों की बात करें तो, सोमवार के दिन ये 86.81 डॉलर प्रति बैरल पर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 14, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई है। 14 अगस्त सोमवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है। ऐसे में अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल कि कीमतों की बात करें तो, सोमवार के दिन ये 86.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 83.19 डॉलर प्रति बैरल पर टिका हुआ है। क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखा गया है।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

ऐसे में अगर महानगरों में कीमतों की बात करें तो, राजधानी नई दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। साथ ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इन शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम

इसी के साथ अगर अन्य शहरों की बात की जाए तो, बिहार की राजधानी पटना में 1 लीटर पेट्रोल 24पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 22 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में 1 लीटर पेट्रोल 47 पैसे सस्ता होकर 108.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 43 पैसे सस्ता होकर 93.67 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही उत्तर प्रदेश के नोएडा में 1 लीटर पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

SMS के जरिए देखें फ्यूल के ताजा रेट्स

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026