---Advertisement---

Petrol Diesel Price: नोएडा समेत इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल का दाम, यहां जानिए आज के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल में 0.17 गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल 70.19 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.12 फ़ीसदी बढ़कर 74.45 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार करता हुआ ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 3, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल में 0.17 गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल 70.19 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.12 फ़ीसदी बढ़कर 74.45 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी भारत में पेट्रोल डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं देखे गए हैं।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और 1 लीटर डीजल की कीमत 92.76 रुपए के हिसाब से ग्राहकों को मिल रहा है।

इसी के साथ तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल की बात की जाए तो यहां 1 लीटर पेट्रोल 102.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.25 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमतों में 27 पैसे की गिरावट देखी गई है। मौजूदा समय में नोएडा में 1 लीटर पेट्रोल 96.64 रुपए और डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपए प्रति लीटर पर अपना कारोबार कर रहा है। इसी के साथ प्रयागराज में भी पेट्रोल की कीमत 62 पैसे सस्ती होकर 96.66 रुपए प्रति लीटर और डीजल 61 पैसे सस्ती होकर 89.86 रुपए प्रति लीटर है।

Also Read: Fixed Deposit: पंजाब बैक समेत इन बैंकों के फीक्सड डिपॉजिट ब्याज में हुई गिरावट, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

इस तरह देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई खेलते जारी की जाती है। ऐसे में अगर आप हर रोज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Also Read: CM Siddaramaiah:कर्नाटक कैबिनेट ने लगाई पार्टी के 5वीं गारंटी पर मुहर, जानें किसे मिलेगा फायदा?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026