---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल का भाव इतने डॉलर हुआ पार, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल का भाव इतने डॉलर हुआ पार, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 30, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: देश में हर रोज तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव करती हैं। साथ ही सभी तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल की कीमतों को हर दिन सुबह 6:00 बजे निर्धारित करती हैं। उसके बाद तय कीमतों पर सभी फिलिंग स्टेशनों पर पेट्रोल डीजल बेचा जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि देश की सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे कि इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ही पेट्रोल और डीजल के दाम निर्धारित करती है। और उसी दाम पर मार्केट में तेल बेचा जाता है। कस्टमर जब चाहें तब इन कंपनियों की वेबसाइट पर कस्टमर केयर नंबर, मोबाइल एप्स और टोल फ्री नंबर के जरिए रोजाना पेट्रोल डीजल के दामों की जानकारी ले सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल


बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इजराइल और हमास के बीच छिड़े युद्ध के बाद से कच्चे तेल का रेट 90% डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि देश में पेट्रोल डीजल के दामों में ज्यादा बदलाव नहीं है ज्यादातर जगहों पर पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर है बता दें कि देशभर में 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल की कीमतें अपरिवर्तित हैं जबकि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स की वजह से शहरों में अलग-अलग पेट्रोल डीजल के दाम देखने को मिलते हैं।

कच्चे तेल की कीमत

अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आज 90.48 प्रति बैरल के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 85.54 डॉलर प्रति बैरल है। इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने अलग-अलग शहरों के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं।

इससे बीच भारतीय तेल कंपनियों ने अलग-अलग शहरों के लिए पेट्रोल डीजल के दम अपडेट किए हैं। बीते कई दिनों से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम जस की तस हैं। बता दें कि राज्य स्तर पर टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग शहरों में तेल के भाव अलग-अलग होते हैं।

अपने शहरों में जानें पेट्रोल डीजल के दाम


दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है

ऐसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आप किस तरह से अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दामों के बारे में जानकारी ले सकते हैं तो आपको बता दें कि आप इंडियन ऑयल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप इनके हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज करके कीमत के बारे में पता कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026