---Advertisement---

30 दिसंबर को लुढ़के कच्चे तेल के दाम, महानगरों व शहरों में भी जारी हुई ईंधन की कीमत; चेक करें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज यानी 30 दिसंबर को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रू़ड ऑयल 1.26 डॉलर गिरकर 78.39 डॉलर प्रति बैरल पर तो वहीं WTI क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 72.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 30, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज यानी 30 दिसंबर को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रू़ड ऑयल 1.26 डॉलर गिरकर 78.39 डॉलर प्रति बैरल पर तो वहीं WTI क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 72.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम पिछले कई दिनों से जारी है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां महानगरों के साथ शहरों के लिए भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत आज 30 दिसंबर को महानगरों व शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के साथ महानगरों के लिए जारी किए गए ईंधन के ताजा रिपोर्ट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन की कीमत

भारत के सभी प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। इसमें नई दिल्ली के साथ मुंबई व चेन्नई जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में ईंधन के रेट

भारत के सभी प्रमुख शहरों में भी तंल कंपनियों द्वारा ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल के कीमत में स्थिरता देखी गई है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
जयपुर108.45 रुपये93.69 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
गुरुग्राम96.89 रुपये89.76 रुपये
अहमदाबाद96.42 रुपये92.17 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
लखनऊ96.62 रुपये89.81 रुपये
रांची99.84 रुपये94.65 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
आगरा96.35 रुपये89.52 रुपये

ऐसे चेक करें ईंधन के ताजा रेट

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी हासिल करना बेहद आसान है। इसके तहत ग्राहक अपने मोबाइल के जरिए SMS भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा जिसके तुरंत बाद ईंधन के ताजा रेट की जानकारी उन तक पहुंच जाएगी। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं जिसके बाद उन्हें कंपनी के ईंधन की ताजा रेट की जानकारी मिल जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026