---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में दिखा जबरदस्त उछाल, तो इन शहरों में महंगे हुए पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के बारें में बात करें तो, 3 सितंबर को कच्चे तेल की कीमतों तेजी देखी गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 85.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 88.55 डॉलर प्रति डॉलर पर बिक रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 3, 2023 6:15 पूर्वाह्न

petrol diesel price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: रविवार के लिए इंटरनेशनल मार्किट में कच्चे तेल की कीमतें जारी कर दी गई है। दरअसल कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम तय किए जाते है। ऐसे में अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के बारें में बात करें तो, 3 सितंबर को कच्चे तेल की कीमतों तेजी देखी गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 85.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 88.55 डॉलर प्रति डॉलर पर बिक रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के दर से कारोबार कर रहा है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

इसी के साथ अहमदाबाद में पेट्रोल 02 पैसे महंगा होकर 96.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 02 पैसे महंगा होकर 92.25 रुपये लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा में पेट्रोल 57 पैसे सस्ता होकर 96.77 रुपये और डीजल 56 पैसे सस्ता होकर 89.93 रुपये लीटर के डर से मिल रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर होकर 96.59 रुपये और डीजल 35 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 42 पैसे महंगा होकर 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 41 पैसे महंगा होकर 90.05 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊम में पेट्रोल 1 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये और डीजल 1 पैसे सस्ता होकर 89.77 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

इस तरह देखें फ्यूल की नई कीमतें

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026