---Advertisement---

Petrol Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम के बीच जारी हुए नए रेट, देखें बड़ा अपडेट

पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। अगर आप किसी यात्रा पर निकल रहे हैं तो आपको पेट्रोल और डीजल के दाम जरूर चेक करने चाहिए। आप SMS से भी ईधन के नए दाम पता कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 16, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 16, 2023 4:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतराष्ट्रीय मार्केट में 82.52 डॉलर प्रति बैरल पर क्रूड ऑयल ट्रेड कर रहा है। जिसका असर कई देशों पर भी पड़ता हुआ साफ दिख रहा है। भारत में अगर पेट्रोल और डीजल के दामों पर नजर डालें तो रविवार के लिए सरकारी कंपनियों के द्वारा दाम जारी कर दिए गए हैं। हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में पेश किया जाता है। एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन जोड़ने के बाद ये दाम बढ़ जाते हैं।

कब से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम?

आज के अगर पेट्रोल और डीजल के दामों पर नजर डालें तो किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पिछले 327 दिनों से भारत में किसी भी तरह के पेट्रोल और डीजल के दामों को नहीं बढ़ाया गया है। आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल के दामों में से 6 से 8 रुपए तक की कटौती हुई थी। तभी से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बड़े हैं।

ये भी पढ़ें: धाकड़ प्रोसेसर के साथ मार्केट में गर्दा उड़ाने आया ASUS ROG PHONE 7 मोबाइल, गेमर्स को भाएंगे इसके फीचर्स

दिल्ली से लेकर मुम्बई तक पेट्रोल-डीजल के दाम

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

  SMS से कैसे जानें पेट्रोल और डीजल के दाम?

आप एक SMS के जरिए भी पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मैसेज बॉक्स पर जाना होगा और RSP लिखकर लिखकर अलग-अलग  सरकारी कंपनियों के नंबर पर भेजना होगा। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के सभी दामों की जानकारी आपको तुरंत ही मिल जाएगी। BPCL के  उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजना होगा। अगर आप HPCL के उपभोक्ता हैं तो आपको RSP लिखकर इस 9222201122  नंबर पर SMS भेजना होगा। इसके साथ ही इंडियन ऑयल के यूजर्स को RSP लिखकर 9224992249 नंबर भेजना होगा। जिसके तुरंत ही बाद आपको अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के सही दामों की जानकारी मिल जाएगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Jharkhand News

अगस्त 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 27, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 27, 2026