---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Today: बुधवार को दिल्ली से मुम्बई तक कितने बदले पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां जानें

Petrol-Diesel Price Today : बुधवार को पेट्रोल और डीजल भरवाने से पहले इनके ताजा दामों को जानें.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 22, 2024 6:00 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कच्चे तेलों के दाम बढ़ रहे हैं. इंटरनेशनल बाजार में ब्रेंट क्रूड 84.21 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, जबकि  WTI क्रूड 80.23 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है. जिसका असर तमाम जगहों पर देखने को मिल रहा है. देश की बात करें तो भारत में प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल -डीजल के दामों को जारी कर दिया जाता है. यह दाम तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय करती हैं और फिर जारी करती हैं.

इसीलिए आज आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हो तो इनके ताजा रेट्स को जरूर जान लें, आपको बता दे, तेल कंपनियों के द्वारा आज के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दामों को जारी कर दिया गया है. 22 मई 2024 को अगर आज आप अपनी गाड़ी में ईधन भरवाते हैं तो आपको किसी प्रकार की ज्यादा कीमत देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

क्योंकि देश में आज ईंधन के दामों में कोई भी बदलाव नहीं आया है. राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव 14 मार्च 2024 को किया गया था. चुनाव से पहले सरकार की तरफ से दो रुपए पेट्रोल और दो रुपए डीजल पर गिराए गए थे. तब से लेकर अभी तक इनके दामों में कोई भी बदलाव नहीं आया है. आज आपको पुराने ही दामों पर ईधन मिलेगा.

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट घर पर जानें

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ताओं को RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS  भेजना होगा. जिसके बाद SMS से इनके दामों की जानकारी तुरंत मिल जाएगी.

दिल्ली से लेकर मुम्बई तक  Petrol-Diesel Price  

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026