---Advertisement---

PF Interest News: GPF पर मिलने वाले ब्याज दर को लेकर सरकार का अहम फैसला, जानें लेटेस्ट रेट

PF Interest News: भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए जनरल प्रॉविडेंट फंड या जीपीएफ (GPF) के ब्याज दरों के लिए ऐलान किया है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 4, 2023 10:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

PF Interest News: भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए जनरल प्रॉविडेंट फंड या जीपीएफ (GPF) के ब्याज दरों के लिए ऐलान किया है। इसके तहत जानकारी है कि सरकार जीपीएफ पर इस तिमाही के लिए 7.1% की ब्याज दर उपलब्ध कराएगी। बता दें कि इससे पूर्व भी जीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज दर दिया जा रहा था। ऐसे में इसकी दरें पहले जैसी ही बरकरार हैं।

बता दें कि जीपीएफ सरकारी कर्मचारियों के लिए होती है जहां कर्मचारी अपने तनख्वाह का एक निश्चित प्रतिशत जीपीएफ में योगदान कर सकते हैं। इस जमा की गई राशि का भुगतान कर्मचारी को रिटायरमेंट के दौरान किया जाता है।

वित्त मंत्रालय ने निर्धारित किया ब्याज दर

बता दें कि जीपीएफ के ब्याज दर के संबंध में सारी जानकारी वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक अफेयर्स के हवाले से सामने आई है। इसके तहत बताया गया कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक की तिमाही के लिए जीपीएफ पर 7.1% की ब्याज दर को बरकरार रखा गया है। इसके तहत सरकारी कर्मचारी अपनी तनख्वाह का कुछ हिस्सा योगदान के रूप में इसमें जमा कर इस फंड का हिस्सा बन सकता है। इसके बदले कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय भुगतान किया जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले भी तिमाही में जीपीएफ पर यही ब्याज दर उपलब्ध कराई जा रही थी।

एक समान बरकरार है ब्याज दर

बता दें कि इस तिमाही को लेकर लगातार चौथी बार जीपीएफ पर ब्याज दर एक समान मिल रही है। इसमें ब्याज दर 7.1 फीसदी तय की गई है। इससे पूर्व जुलाई से सितंबर वाले तिमाही में भी इसी दर पर ब्याज देने का ऐलान किया गया था। कहा जा रहा है कि सरकार लगातार इस क्रम में पुराने ब्याज दर को लागू कर रही है। वहीं सरकार ने ये जानकारी भी दी है कि शदायी भविष्य निधि, अखिल भारतीय सेवा भविष्य निधि, राज्य रेलवे निधि व सशस्त्र कर्मिक भविष्य निधि के साथ अन्य सभी सरकारी भविष्य निधि पर मिलने वाले ब्याज दरों को भी पहले जैसा बरकरार रखा गया है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

मई 31, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Leave a Comment