---Advertisement---

PhonePe के Credit सेक्शन ने खत्म की यूजर्स की बड़ी टेंशन! अब आसानी से हो जाएंगे ये सारे काम, जानें डिटेल

PhonePe: अगर आप फोनपे ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी जानकारी है। कंपनी ने एक नए सेक्शन क्रेडिट को ऐप में जोड़ा है। देखिए क्या है इसकी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 23, 2023 1:02 अपराह्न

PhonePe
Follow Us
---Advertisement---

PhonePe: देश की मशहूर फोन पेमेंट कंपनी फोनपे (PhonePe) अक्सर कुछ न कुछ नया अपडेट जारी करती रहती है। ऐसे में फिनटेक कंपनी फोनपे ने बीते गुरुवार को अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया सेक्शन लॉन्च किया है। क्रेडिट सेक्शन को कंपनी ने जोड़ा है। इस नए फीचर की मदद से ग्राहकों को काफी बड़ा फायदा होगा। यूजर्स इस क्रेडिट सेक्शन के जरिए अपना क्रेडिट ब्यूरो स्कोर चेक सकते हैं। इसके अलावा भी काफी सारे नए फीचर्स की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। देखें क्या है पूरी जानकारी।

फोनपे लाया क्रेडिट सेक्शन

फोनपे कंपनी ने कहा है कि क्रेडिट सेक्शन के जरिए क्रेडिट या रुपे कार्ड को नियंत्रित कर पाएंगे। साथ ही लोन चुकाने और क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने के लिए इस सेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान यूजर्स को किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा।

फोनपे ने दी ये बड़ी जानकारी

फोनपे कंपनी ने कहा, ‘क्रेडिट ब्यूरो रिपोर्ट यूजर्स को उनके क्रेडिट यूज, क्रेडिट ऐज, ऑन-टाइम पेमेंट्स और कई डिटेल्स प्रोवाइड करती है।’ फोनपे क्रेडिट के सीईओ हेमंत गाला ने कहा, ‘हम फोनपे ऐप पर क्रेडिट सेक्शन लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जो कई सेगमेंट्स में कंज्यूमर्स की क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है। हमारा मानना है कि फाइनेंशियल एंपावरमेंट आपकी क्रेडिट हेल्थ को समझने और मैनेज करने से शुरू होता है।’

क्या है फोनपे की योजना

बताया जा रहा है फोनपे कंपनी आने वाले समय में ऐप के अंदर ही कस्टमर लोन लॉन्च करके इस क्रेडिट सेक्शन को बढ़ाएगी। बताया जा रहा है कि फिलहाल कंपनी लोन बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए कई बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल ऑर्गनाइजेशन्स (NBFC)  जैसे लोन देने वाले पाटनर्स के साथ बातचीत कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026