---Advertisement---

Post Office Time Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलता है तगड़े रिटर्न के साथ टैक्स में छूट का फायदा, यहां जानें पूरी डिटेल

Post Office Time Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में ग्राहकों को तगड़ा रिटर्न मिलता है साथ ही उनके पैसे भी सुरक्षित रहते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 16, 2024 4:58 अपराह्न

Post Office Time Deposit Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Post Office Time Deposit Scheme: आजकल बाजार में निवेश के बहुत सारे विकल्प मौजूद है। जिसमे निवेशक निवेश करके एक तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते है। हालांकि अभी भी लोग पोस्ट ऑफिस में निवेश करना सरल और सुरक्षित मानते है। अगर आप भी भविष्य के लिए निवेश करना चाहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। चलिए आपको बताते है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में जिसमे आप निवेश करके मोटी कमाई कर सकते है।

क्या है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप 1, 2, 3 और 5 सालों तक के लिए निवेश कर सकते है। वहीं आपको इसपर तगड़ा ब्याज भी मिलता है। अभी आपको इस स्कीम पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसमे निवेशकों के पैसे भी सुरक्षित रहते है। इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह कि निवेशक इसमे न्यूनतम 1000 रूपये निवेश कर सकते है वहीं इसमे अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।

अधिकतम 7.5 प्रतिशत मिलता है ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस की तरफ से आपको इस स्कीम पर तगड़ा ब्याज भी मिलता है। अगर आप इस स्कीम में 1 साल तक के लिए निवेश करते है तो आपको 6.9 प्रतिशत का सालाना ब्याज दर मिलता है। दो साल के निवेश पर 7 प्रतिशत का सालाना ब्याज दर मिलता है। वहीं 3 साल के निवेश पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इसके अलावा 5 साल के निवेश पर निवेशकों को 7.5 प्रतिशत का ब्याज दर मिलता है।

80 सी के तहत मिलती है छूट

आपको बताते चले कि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में अगर आप 5 सालों तक निवेश करते है तो आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत आप टैक्स छूट का लाभ ले सकते है। वहीं अकाउंट खोलते समय जो ब्याज दर लागू होगी अकाउंट की अवधि पूरी होने के बाद वहीं ब्याज दर लागू रहेगी। आप जितना चाहे उतना इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवा सकते है। इस स्कीम में अकाउंटो को लेकर कोई रोक नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026