PTC India Share: स्टॉक मार्केट से जल्द चाहिए मोटा रिटर्न तो इस शेयर पर लगा सकते हैं दांव? देखें डिटेल

PTC India Share

PTC India Share

PTC India Share: शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों को एक बार इस कंपनी के बारे में डिटेल से जानना चाहिए। इससे आपको लाभ हो सकता है। हम बात कर रहे हैं पीटीसी इंडिया लिमिटेड की। जी हां साल 1999 में स्थापित हुई इस पावर ट्रेडिंग कंपनी ने अपने बढ़िया प्रदर्शन से काफी चर्चा बटोरी है। इस कंपनी ने एक साल में अपने निवेशकों को 100 प्रतिशत का लाभ दिया है। ऐसे में क्या आपको इस कंपनी को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ना चाहिए। नीचे डिटेल में जानें।

कंपनी के साप्ताहिक चार्ट का विश्लेषण

अगर आप पीटीसी इंडिया लिमिटेड के साप्ताहिक चार्ट को देखें समझ आता है कि इसका वर्तमान में बाजार कैपिटल हिस्सेदारी 5814 करोड़ रुपये है।

आपको बता दें कि जनवरी 2023 में कंपनी के शेयर 82 रुपये प्रति शेयर थे, जो बीते सप्ताह तक 200 रुपये प्रति शेयर तक की बढ़ोतरी दर्ज की है। इससे निवेशकों को 100 फीसदी का मुनाफा मिला है। यहां पर 200 रुपये का निशान काफी खास है। इसने साल 2007 मेें प्रतिरोध बिंदु के तौर पर काम किया था।

वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही का रिजल्ट

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में पीटीसी इंडिया लिमिटेड ने संयुक्त तौर पर 46 फीसदी मजबूत उछाल दर्ज किया है। ये पिछले साल की इसी अवधि में 138.23 करोड़ की तुलना में 202.31करोड़ तक पहुंच गई है।

कंपनी की अच्छी बढ़ोतरी का क्रेडिट हाई राजस्व, अच्छा मार्जिन, कैपिटल मैनेजमेंट और सहायत कंपनियों के बेहतर योगदान को जाता है। वहीं, पीटीसी इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीब के मिश्रा ने कंपनी के मुख्य मार्जिन में 16 फीसदी की वृद्धि और बिजली बाजार में प्रगति कर रही सहायक कंपनी हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज (एचपीएक्स) की शानदार बढ़ोतरी में रोशनी डाली।

कंपनी के प्रमुख वित्तीय इंडीकेटर

कई प्रमुख वित्तीय संकेतक पीटीसी इंडिया की निवेश अपील को और मजबूत करते हैं-

क्या आपको करना चाहिए निवेश

इस तरह से पीटीसी इंडिया लिमिटेड ने अपने शानदार प्रदर्शन, बड़ा पोर्टफोलियो और बाजार में मजबूत स्थिति के कारण पावर सेक्टर में एक आकर्षक निवेश का ऑप्शन बनकर उभरा है। मगर इसके बाद भी निवेश करने से पहले आपको सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर गौर करना चाहिए। अपने भविष्य की सभी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए और किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बाजार या किसी व्यावसायिक विचार में निवेश करने में बाजार जोखिम शामिल हैं। एक निवेशक/मालिक/साझेदार के रूप में पैसा निवेश करने से पहले, हमेशा एक विशेषज्ञ से परामर्श लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कभी भी स्टॉक या किसी विशिष्ट व्यावसायिक विचार पर पैसा निवेश करने की सलाह नहीं देता है। हम किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version