---Advertisement---

Public Provident Fund: खुशखबरी! इस स्कीम में रोजाना 417 रुपये निवेश कर मैच्योरिटी पर पाएं 4068000 रुपये, जानें पूरी डिटेल

Public Provident Fund: करोड़पति बनने का सपना हर भारतीय का होता है लेकिन करोड़पति कैसे बनें यह एक बड़ा सवाल है। हर कोई ऐसे निवेश की तलाश में रहता है जिसमें उसे कम पैसे लगाकर ज्यादा रिटर्न मिल सके। पीपीएफ एक ऐसा ही निवेश है जिसमें नियमित पैसा लगाकर निवेशक करोड़पति बन सकता है। पीपीएफ ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 4, 2024 9:33 अपराह्न

Public Provident fund
Follow Us
---Advertisement---

Public Provident Fund: करोड़पति बनने का सपना हर भारतीय का होता है लेकिन करोड़पति कैसे बनें यह एक बड़ा सवाल है। हर कोई ऐसे निवेश की तलाश में रहता है जिसमें उसे कम पैसे लगाकर ज्यादा रिटर्न मिल सके। पीपीएफ एक ऐसा ही निवेश है जिसमें नियमित पैसा लगाकर निवेशक करोड़पति बन सकता है। पीपीएफ में अधिक रिटर्न कमाने के लिए जरूरी है कि आप कम उम्र से ही इसमें निवेश करना शुरू कर दें। तभी आप अधिकतम रिटर्न कमा पाएंगे। चलिए आपको बताते है पूरा प्रोसेस।

Public Provident Fund: इतना पैसा हर महीने जमा करना होगा

Public Provident Fund
Public Provident Fund

अगर आप पीपीएफ खाते में हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं और इसे 15 साल तक निवेश करते हैं। तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज से आपकी आय 18.18 लाख रुपये होगी। अगर हम 12,500 रुपये के एक दिन के निवेश को देखें तो यह 417 रुपये आता है। यह गणना अगले 15 वर्षों के लिए 7.1% वार्षिक ब्याज के आधार पर की गई है। ब्याज दर बदलने पर परिपक्वता राशि बदल सकती है। पीपीएफ में ब्याज चक्रवृद्धि आधार पर मिलता
है।

Public Provident Fund: टैक्स में मिलती है छूट

पीपीएफ योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट मिलती है। इस स्कीम में आप 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स नहीं लगता है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार छोटी बचत योजनाओं को बढ़ावा देती है। इसलिए इसमें निवेश करना पूरी तरह से सुरक्षित है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026