---Advertisement---

Ramdev on Donald Trump: ‘यह आर्थिक आतंकवाद..; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर योग गुरू बाबा रामदेव ने साधा निशाना; पढ़े पूरी रिपोर्ट

Ramdev on Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर पतंजलि के संस्थापक डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 9, 2025 5:51 अपराह्न

Ramdev on Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Ramdev on Donald Trump: अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद से ही Donald Trump एक्शन मोड में नजर आ रहे है। हालांकि दुनिया के कई देश ट्रंप कि इस टैरिफ नीति का कड़ा विरोध कर रहे है, इसी बीच पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने इस टैरिफ नीति पर जमकर निशाना साधा है। मालूम हो कि ट्रंप ने भारत, कनाडा समेत कई देशों पर Reciprocal Tariff लगाने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ( Ramdev on Donald Trump) ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर जमकर निशाना साधा।

Donald Trump की टैरिफ नीति पर बाबा रामदेव ने जताया विरोध – Ramdev on Donald Trump

मीडिया से बात करते हुए योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि “बौद्धिक उपनिवेशवाद का एक नया युग चल रहा है। इस बीच, जब से डोनाल्ड ट्रम्प सत्ता में आए हैं, उन्होंने ‘टैरिफ आतंकवाद’ का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पूरी दुनिया के गरीब और विकसित देशों को वह जिस तरह से डरा रहे है, उन्होंने लोकतंत्र के मर्यादा की धज्जियां उड़ा दी है।

उन्होंने डॉलर की कीमत बढ़ा दी है। यह एक तरह का आर्थिक आतंकवाद है। ऐसी तमाम परिस्थितियां जो दुनिया में भयावह बनी हुई है, ऐसे में भारत को शक्तिशाली बनाना होगा, विकसित बनाना होगा। सभी भारतीयों को एकजुट होकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए और इन सभी विनाशकारी शक्तियों का जवाब देना चाहिए”।

टैरिफ कटौती पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को लेकर किया बड़ा दावा

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अभी हाल ही में चीन, भारत, कनाडा समेत कई देशों पर Reciprocal Tarrif का ऐलान किया था, यानि जो देश जितना टैरिफ लेंगे, उतना ही अमेरिका भी उनसे लेगा। वहीं ट्रंप ने 7 मार्च को एक वीडियो में कहा था कि “भारत हम पर बहुत ज़्यादा टैरिफ़ लगाता है। बहुत ज़्यादा, आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते वैसे, वे सहमत हो गए हैं।

वे अब अपने टैरिफ़ में बहुत कटौती करना चाहते हैं क्योंकि कोई तो आख़िरकार उनके किए की पोल खोल रहा है।” हालांकि भारत ने इस पर अपनी किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक टैरिफ कटौती पर बात चल रही है। साथ ही अधिकारियों ने यह साफ कहा है कि इसे ट्रंप की डेडलाइन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में एक तरह की ट्रेड वॉर शुरू हो गई है (Ramdev on Donald Trump)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 6, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 6, 2026