---Advertisement---

Ratan Tata के निधन से शोक में डूबा देश, CM Bhagwant Mann समेत इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताया दुख

Ratan Tata: देश के शीर्ष उद्योगपति रतन नवल टाटा का बीते रात ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital, Mumbai) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से संपूर्ण देश में शोक की लहर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 10, 2024 12:40 अपराह्न

Ratan Tata
Follow Us
---Advertisement---

Ratan Tata: देश के शीर्ष उद्योगपति रतन नवल टाटा का बीते रात ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital, Mumbai) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से संपूर्ण देश में शोक की लहर है। रतन टाटा (Ratan Tata Death) के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए नरीमन प्लाइंट के NCPA लॉन में रखा गया है। आज शाम 4 बजे से राजकीय सम्मान के साथ वर्ली के पारसी शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार (Ratan Tata Funeral Ceremony) भी किया जाएगा।

रतन टाटा के निधन के बाद देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शीर्ष लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म से अपनी भावनाओं को साझा कर रतन टाटा को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी उद्योगपति रटन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर दुख जताया है। उनके अलावा देश के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी रतन टाटा के निधन को उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है।

Ratan Tata के निधन पर CM Bhagwant Mann ने जताया दुख

उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने दुख जताया है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “उद्योग जगत के महानायक और भारत व दुनिया के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) जी के निधन की ख़बर बेहद दुखद है। उद्योग क्षेत्र के अलावा रतन टाटा जी ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।”

CM Yogi Adityanath ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी रतन टाटा के निधन होने पर शोक जताया है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “भारत के प्रख्यात उद्योगपति, ‘पद्म विभूषण’ श्री रतन टाटा (Ratan Tata) जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

CM Mohan Yadav की प्रतिक्रिया

रटन टाटा के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उनका कहना है कि “रतन टाटा (Ratan Tata) का जीवन अपने आप में एक विश्वविद्यालय है। उन्होंने न केवल बड़े सपने देखे थे बल्कि उन्हें पूरा भी किया है। जब उन्होंने 2-3 छात्रों को बाइक पर जाते देखा तो उन्होंने ‘लखटकिया कार नैनो’ बनाने का निर्णय लिया। ऐसी शख्सियत को खोना हर किसी के लिए क्षति है।”

CM Bhajanlal Sharma ने Ratan Tata के निधन पर जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भगनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। श्री टाटा जी का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह (Tata Group) ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”

CM Pushkar Singh Dhami ने दी श्रद्धांजलि

उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भी उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है। सीएम धामी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा (Ratan Tata) जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊँचाइयों तक ले गई, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!”

Ratan Tata के निधन पर महाराष्ट्र में राजकीय शोक का ऐलान

देश के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार ने आज राजकीय शोक का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि “खो गया देश का अनमोल रत्न। रतनजी टाटा नैतिकता और उद्यमशीलता के अपूर्व और आदर्श संगम थे। लगभग 150 वर्षों की उत्कृष्टता और अखंडता की परंपरा वाले टाटा ग्रुप की कमान सफलतापूर्वक संभालने वाले रतनजी टाटा एक जीवित किवदंती थे। उन्होंने समय-समय पर जिस निर्णय क्षमता और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया,उससे टाटा समूह एक अलग औद्योगिक ऊंचाइयों पर पहुंचा। मैं,उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026