---Advertisement---

RBI Imposed Fine: आरबीआई का 4 बैंकों पर बड़ा एक्शन, इतनी सी गलती से लग गया लाखों का जुर्माना

RBI Imposed Fine: आरबीआई ने देश के चार बैंकों पर बड़ा एक्शन लिया है। जानिए किस गलती की वजह से लगा 44 लाख रुपये का जुर्माना।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 25, 2023 11:27 पूर्वाह्न

RBI Imposed Fine
Follow Us
---Advertisement---

RBI Imposed Fine: भारत का केंद्रीय बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के चार बैंकों पर बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि आरबीआई ने 4 सहकारी बैंकों पर (RBI Imposed Fine) एक्शन लिया है। आप जानते ही होंगे कि देश के सभी निजी, सरकारी और सहकारी बैंकों पर आरबीआई बराबर नजर रखता है। ऐसे में किसी भी बैंक द्वारा नियमों का उल्लंघन बैंकों के लिए अच्छा नहीं होता है और उन पर जुर्माना लगाया जाता है। यही वजह है कि आरबीआई ने एक बार फिर एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है।

इन बैंकों पर लगा लाखों का जुर्माना

आरबीआई ने जिन 4 बैंकों पर 44 लाख रुपये जुर्माना लगाया है, उनमें चेन्नई स्थित तमिलनाडु स्टेट एपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक पर 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर 13 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है। साथ ही पुणे स्थित जनता सहकारी बैंक पर 13 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है। वहीं, राजस्थान के बारां स्थित बारां नागरिक सहकारी बैंक पर 2 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: Adani Meets Sharad Pawar: दिग्गज कारोबारी Gautam Adani ने शरद पवार से की लंबी मुलाकात, NCP प्रमुख ने इस मामले में किया था सपोर्ट

आरबीआई ने दी जानकारी

सोमवार को आरबीआई ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक का ये मकसद है कि बैंकों द्वारा आरबीआई के सभी नियमों का पालन हो। आरबीआई ने कहा कि केंद्रीय बैंक का ये इरादा नहीं है कि वह बैंकों और ग्राहकों के बीच हुए लेनदेन पर दखल करें।

इस वजह से लगा बैंकों पर जुर्माना

आपको बता दें कि तमिलनाडु स्टेट एपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक और बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर इसलिए जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि, तय समयसीमा में ये पात्र राशि को जमाराशि शिक्षा, जागरूकता कोष में ट्रांसफर करने में असफल रहा। इस तरह से इन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा और नाबार्ड को फंड समय पर देने में असफल रहा।

वहीं, बारां नागरिक सहकारी बैंक पर कुछ नियमों के उल्लंघन के चलते 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जनता सहकारी बैंक जमा पर ब्याज दर में देरी के चलते निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इस वजह से जुर्माना लगाया गया है।

ग्राहकों पर पड़ेगा जुर्माने का असर

यहां पर आपको बता दें कि आरबीआई द्वारा 4 बैंकों पर 44 लाख रुपये के जुर्माने का असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। आरबीआई की इस कार्रवाई का प्रभाव किसी भी तरह से ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। आरबीआई ने इन बैंकों पर आरबीआई के मानदंड़ों की अनदेखी के चलते जुर्माना लगाया है। इसका असर ग्राहकों पर नहीं दिखेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026