---Advertisement---

Reserve Bank Of India: RBI का बड़ा एक्शन! निर्देशों का पालन नहीं करने पर 3 NBFC कंपनियों पर लगा भारी जुर्माना, जानें डिटेल

Reserve Bank Of India: आरबीआई द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण 3 NBFC कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 14, 2024 12:10 अपराह्न

Reserve Bank Of India
Follow Us
---Advertisement---

Reserve Bank Of India: Reserve Bank Of India यानि RBI ने 3 NBFC कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई के अनुसार नियामकीय खामियों और आरबीआई के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण 3 NBFC कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं इसे लेकर आरबीआई द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है।

इन NBFC कंपनियों पर लगाया गया है जुर्माना

RBI द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 3 सितंबर से 11 सितंबर 2024 के बीच जारी ये जुर्माना हेवलेट पैकर्ड फाइनेंशियल सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड और मुथूट व्हीकल एंड एसेट फाइनेंस लिमिटेड पर लगाया गया है। आरबीआई द्वारा हेवलेट पैकर्ड फाइनेंशियल सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 1040000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं 4 सितंबर को एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड पर 2310000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा मुथूट व्हीकल एंड एसेट फाइनेंस लिमिटेड पर आरबीआई ने 11 सितंबर को 790000 रूपये का जुर्माना लगाया है।

Reserve Bank Of India ने इन कारणों से लगाया गया जुर्माना

आरबीआई द्वारा हेवलेट पैकर्ड फाइनेंशियल सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर अपने ग्राहक को केवाईसी दिशानिर्देशों और प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण अन्य निर्देशों का पालन न करने के कारण जुर्माना लगाया गया था। वहीं एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड पर प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए दोषी ठहराया गया है जिसके कारण यह भारी जुर्माना लगाया गया है।

इन धाराओं के तहत की गई कार्रवाई

यह जुर्माना धारा 58 जी की उपधारा (1) के खंड (बी) के प्रावधानों के तहत आरबीआई को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 58 बी की क्लाॉज (5) के सेक्शन (एए) के साथ पढ़ा गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत लगाया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026