---Advertisement---

Retail Inflation: आम-आदमी को सरकार ने दी खुशखबरी, 15 दिनों में 6 रुपए घटे आटे के दाम, अभी और गिरावट की उम्मीद

Retail Inflation: जनवरी के महीने में रिटेल इनफ्लेशन की बढ़त हुई है। जनवरी के महीने में रिटेल इनफ्लेशन 6.52 प्रतिशत हो गई। यह खबर आते ही महंगाई के मामले में सरकार ने आम आदमी को खुशखबरी दी है। खबरों की मानें तो जनवरी के महीने में खाने-पीने वाले सामान की कीमतों में वृद्धि हुई लेकिन ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 14, 2023 3:20 अपराह्न

Retail Inflation
Follow Us
---Advertisement---

Retail Inflation: जनवरी के महीने में रिटेल इनफ्लेशन की बढ़त हुई है। जनवरी के महीने में रिटेल इनफ्लेशन 6.52 प्रतिशत हो गई। यह खबर आते ही महंगाई के मामले में सरकार ने आम आदमी को खुशखबरी दी है। खबरों की मानें तो जनवरी के महीने में खाने-पीने वाले सामान की कीमतों में वृद्धि हुई लेकिन अगर देखा जाए तो लगभग एक साल से बढ़ रही आटे की कीमतों में बीते 15 दिनों में राहत मिली है बीते 15 दिनों में आटे की कीमतों में 6 रुपए तक का घाटा हुआ है।

अभी और घट सकते हैं दाम

अगर बाजार जानकारों की मानें तो आने वाले 10 दिनों में आटे की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। यह गिरावट 4 से 5 रुपए की हो सकती है। इस गिरावट के बाद आटे के दाम 25 से 26 रुपए प्रति किलोग्राम हो सकते हैं। बता दें कि 15 दिन पहले आटे की कीमत 36 से 38 रूपए प्रति किलोग्राम थी। 15 दिनों में 6 रुपए की गिरावट हो चुकी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में और भी गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें: तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर Retail Inflation, खाद्य पदार्थों की कीमत में बढ़त के बाद जनवरी में पहुंची 6.52 प्रतिशत

11.2 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का अनुमान

कृषि मंत्रालय की तरफ से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि साल 2023 में पूरे देश में 11.2 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होगा। 15 मार्च से नए गेहूं की खरीदारी और बिक्री शुरू हो जाएगी। यह खुद में ही एक रिकॉर्ड है। जिसके कारण गेहूं की कीमतों में गिरावट आई है।

पिछले साल गेहूं उत्पादन में आई थी गिरावट

बता दें कि पिछले साल कुछ राज्यों में चली लू के कारण गेहूं का उत्पादन 109.59 मिलियन टन से गिरकर 106.84 मिलियन टन हो गया था। जिसके कारण देश में आटे की कीमत लगातार बढ़ रही हैं। बता दें कि कुछ समय पहले सरकार ने ये ऐलान किया था कि वो 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं खुले मार्केट में बेचेगी।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026