---Advertisement---

Hindenburg Research में Amrita Ahuja पर लगे गंभीर आरोप, जानें कौन हैं और भारत से क्या है कनेक्शन

Hindenburg Research: भारतीय कारोबारी गौतम अडानी के बाद हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने गुरुवार को ब्लॉक इंक को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में अमृता आहूजा का भी जिक्र है। जानिए कौन हैं अमृता आहूजा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2023 1:02 अपराह्न

Hindenburg Research
Follow Us
---Advertisement---

Hindenburg Research: अमेरिका की फेमस शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research ) ने गुरुवार को ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी (jack dorsey ) को निशाने पर लिया। 23 मार्च को हिंडनबर्ग ने अपनी नई रिपोर्ट में ब्लॉक इंक (Block Inc) पर कई गंभीर आरोप लगाए। हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट आने के बाद ब्लॉक इंक के शेयर 20 फीसदी तक लुढ़क गए। यहां पर खास बात ये है कि हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अमृता आहूजा (Amrita Ahuja ) का जिक्र किया है। जानिए कौन हैं अमृता आहूजा और ब्लॉक इंक से इनका क्या कनेक्शन है।

Hindenburg Research में अमृता आहूजा पर बड़ा खुलासा

हिंडनबर्ग ने नई रिपोर्ट में अमृता आहूजा का नाम लिया है। आपको बता दें कि भारतीय मूल की अमृता आहूजा ब्लॉक इंक में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) हैं। हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट में दावा किया है कि ब्लॉक इंक ने गलत तरीके से अपने यूजर्स की संख्या को बढ़ाया है। फर्जी आंकड़े जारी करके अपने निवेशकों को गुमराह किया, सरकार के खिलाफ धोखाधड़ी और अपने ग्राहकों की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमृता आहूजा ने ब्लॉक इंक के लाखों शेयरों को डंक किया। हिंडनबर्ग ने ब्लॉक के अन्य अधिकारियों पर भी शेयर से हेर-फेर करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: Adani Group: दुनिया के Top 25 अमीरों की सूची से भी गौतम अडानी हुए बाहर, लगातार गिर रहे हैं कंपनियों के शेयर

जानिए कौन हैं अमृता आहूजा

भारतीय मूल की अमेरिकी अमृता आहूजा ब्लॉक इंक में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2019 में ब्लॉक इंक में कदम रखा था। उन्होंने 2000 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस इन इकोनॉमिक्स से डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होंने 2005 से 2007 तक हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिक्री ली।

Airbnb, McKinsey & Company और डिज्नी जैसे कई मशहूर कंपनियों नें काम किया था। उन्होंने गेम बनाने वाली कंपनी Blizzard Entertainment-Activision के साथ कॉल ऑफ ड्यूटी और कैंडी क्रश जैसे गेम तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar 4X4 में अब किया गया ये जबरदस्त बदलाव, जल्द ही नए अवतार में आएंगी नजर

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026