---Advertisement---

स्थिर महंगाई दर से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक, Shaktikanta Das ने नए RBI गवर्नर Sanjay Malhotra को दी ये नसीहतें; जानें डिटेल

Shaktikanta Das: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का आज कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। बता दें कि इन 6 सालों में किए गए कामों पर दास ने प्रकाश डाला।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 10, 2024 2:33 अपराह्न

Shaktikanta Das
Follow Us
---Advertisement---

Shaktikanta Das: आरबीआई गवर्नर Shaktikanta Das अपने पद से आज रिटायर हो रहे है। बता दें अपने पद से रिटायर होने से पहले आरबीआई गवर्नर ने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके अलावा उन्होंने बीते 6 सालों में किए गए अपने कार्यों पर भी प्रकाश डाला, वहीं उन्होंने आरबीआई के नए संजय मल्होत्रा जो 11 दिसंबर को अपना पदभार सभालेंगे, दास ने संतुलन महंगाई दर, साइबर सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा को नसीहत दी। इसके अलावा उन्होंने नए गवर्नर की तारीफ करते हुए कहा कि “संजय मल्होत्रा ​​के पास व्यापक अनुभव है, मुझे यकीन है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे”।

इन 6 मुद्दों पर Shaktikanta Das ने Sanjay Malhotra को दी नसीहत

कार्यकाल के आखिरी दिन शक्तिकांत दास ने एक प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन किया, जहां उन्होंने पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद दिया। दास ने नए गवर्नर Sanjay Malhotra ​​को छह कार्यों पर ध्यान देने को कहा जिसमे “संतुलन महंगाई दर बहाल करना, बदलती दुनिया में सतर्क रहना, साइबर सुरक्षा और साइबर चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत, नई प्रौद्योगिकी के लाभों का दोहन करना, भविष्य में पायनियर सीबीडीसी में काफी संभवानाएं और वित्तीय समावेशन शामिल है”।

बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों पर क्या बोले Shaktikanta Das

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्तिकांत दान ने कहा कि “मैंने बैंकिंग क्षेत्र की चुनौतियों का जिक्र किया था। मैंने उस समय की चुनौतियों का भी उल्लेख किया (जब मैं 2018 में शामिल हुआ था) मैंने तरलता के मुद्दे के बारे में भी बात की, जिसे संबोधित करने की आवश्यकता है और अंत में,

मैंने कहा कि लचीली मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण की रूपरेखा को लक्षित करना बहुत महत्वपूर्ण है और वहां विकास पथ के प्रति सचेत रहते हुए मुद्रास्फीति को हमेशा बनाए रखने की आवश्यकता है”।

आरबीआई गवर्नर ने पीएम मोदी, वित्त मंत्री किया धन्यवाद

गवर्नर पद से रिटायर होने से पहले शक्तिकांत दान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि

“माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के निरंतर समर्थन को हार्दिक धन्यवाद, उनके समर्थन के कारण ही पिछले छह वर्षों के दौरान हमें कई चुनौतियों से निपटने में मदद मिली। मुझे आरबीआई गवर्नर के रूप में देश की सेवा करने

का अवसर देने और उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अत्यंत आभारी हूं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026