---Advertisement---

Sovereign Gold Bond Scheme: Ganesh Chaturthi से पहले सरकार दे रही गोल्ड में निवेश का मौका, मोटे रिटर्न के साथ मिलेगी छूट

Sovereign Gold Bond Scheme: अगर आप सस्ते भाव पर गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। इस गणेश चतुर्थी से पहले आप केंद्र सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको ब्याज के साथ मोटा रिटर्न मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 12, 2023 12:22 अपराह्न

Sovereign Gold Bond Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Sovereign Gold Bond Scheme: देश में गोल्ड खरीदने को लेकर काफी लोग उत्साहित रहते हैं। इस समय फेस्टिवल सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने की मांग और बिक्री जबरदस्त हो रही है। अगले कुछ दिनों में गणेश चतुर्थी है, इस साल 19 सितंबर को ये त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आपके पास कम दाम पर गोल्ड खरीदने का शानदार मौका है। आप तो जानते ही होंगे कि गोल्ड हमेशा से निवेश का एक अच्छा ऑप्शन रहा है। दरअसल केंद्र सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) 2023-24 को जारी कर दिया है। इस बारे में नीचे जानिए पूरी डिटेल।

इन 5 दिनों में करें गोल्ड

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 की दूसरी किश्त को जारी कर दिया है। दूसरी किश्त 11 से लेकर 15 सितंबर 2023 तक जारी रहेगी। इन पांच दिनों तक आप कम दाम पर सोना खरीद सकते हैं। इस स्कीम के जरिए बाजार की कीमत से कम भाव पर सोना खरीदा जा सकता है सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इसे जारी करता है। सरकार ने इस बार गोल्ड को प्रति ग्राम 5923 रुपये का भाव जारी किया है। हालांकि, अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम की खरीद पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। इस तरह से आप एक ग्राम सोना 5873 रुपये में खरीद सकते हैं।

स्कीम में कितना मिलेगा रिटर्न

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश एक करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये फिजिकल वैल्यू से काफी सस्ते होते हैं। वहीं, निवेशक स्कीम की मियाद पूरी होने के बाद नगदी ले सकते हैं। बता दें कि इस बॉन्ड की कीमत फिजिकल 24 कैरेट गोल्ड के बराबर होती है। इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप बाजार से कम दाम पर सोना खरीद सकते हैं और बॉन्ड की समयसीमा खत्म होने तक सरकार उस पर 2.5 फीसदी का ब्याज देती है। इसकी समयसीमा समाप्त होने पर कितना रिटर्न मिलेगा, इसकी मूल्यांकन निवेश के समय नहीं किया जा सकता है। दरअसल ये पूरी तरह से 24 कैरेट सोने की कीमत से जुड़ा होता है।

स्कीम की क्या है अवधि

इस स्कीम में अधिकतम 8 साल की अवधि होती है, मगर आप 5 साल बाद भी  इस स्कीम से बाहर आ सकते हैं। एक वित्तीय वर्ष में एक व्यक्ति कम से कम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोना खरीद जा सकता है। वहीं, एक ट्रस्ट या फिर संस्थान एक वित्तीय वर्ष में 20 किलोग्राम तक गोल्ड खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026