---Advertisement---

Stock Market Today: शेयर मार्केट खुलते ही निवेशकों की हुई चांदी, निफ्टी पहली बार 25000 के पार, सेंसेक्स भी रिकॉर्ड टाइम हाई पर; जानें डिटेल

Stock Market Today: आज यानि गुरूवार को शेयर मार्केट खुलते ही निवेशकों के चेहरे खिल गए। दरअसल भारतीय बाजार गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 1, 2024 11:43 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: आज यानि गुरूवार को शेयर मार्केट खुलते ही निवेशकों के चेहरे खिल गए। दरअसल भारतीय बाजार गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। आज बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने इतिहास रच दिया। दोनों अभी तक के उच्चतम स्तर पर खुले। मालूम हो कि सेंसेक्स 387 अंकों की उछाल के साथ 82129 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 121 अंकों की उछाल के साथ 25073 पर पहुंच गया।

यह रहे निफ्टी के टॉप 5 गेनर

निफ्टी50 पर शीर्ष पांच लाभ पाने वालों में मारुति सुजुकी, कोल इंडिया, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड थे। दूसरी ओर शीर्ष घाटा खाने वाली कंपनी एमएंडएम, बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प, सन फार्मा और आयशर मोटर्स थे।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

जानकारी के मुताबिक भारतीय बेंचमार्क्स Nifty50 और Sensex के लिए पॉजिटिव ओपनिंग का संकेत दिया है। इसके अलावा US मार्केटस में भी तेजी दर्ज की गई। गौरतलब है कि बीते दिन यानि 31 जुलाई को भी बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स बुधवार को लगभग 286 अंक बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी बुधवार को 24950 के स्तर से ऊपर बंद हुआ।

निफ्टी 25000 के पार

बाजार खुलते ही निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई 25000 अंक के पार खुला। विशेषज्ञों का मानना है कि 25000 पार करना यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो मजबूत आर्थिक विकास, राजनीतिक स्थिरता और मजबूत कॉर्पोरेट आय को दर्शाता है। यह उछाल निवेशकों का विश्वास बढ़ाता है और बाजार के सकारात्मक दृष्टिकोण का संकेत देता है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से निफ्टी और सेंसेक्स में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भी निफ्टी और बीएसई इससे भी अधिक ऊचांई को छू सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026