---Advertisement---

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट से निवेशकों के चेहरे पर छाई मायूसी, अभी के समय निवेश करना कितना सुरक्षित?

Stock Market Today: भारत शेयर मार्केट में लगातार गिरावट के बाद निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रूपये तक डूब गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 28, 2025 12:48 अपराह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट निवेशकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, आलम यह है कि सिर्फ आज- आज में निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रूपये डूब गए, जिसके बाद निवेशकों के चेहरे पर मायूसी छा गई है, सबसे चिंता की बात यह है कि सेंसेक्स करीब 952 अंक नीचे गिर गया है, तो वही निफ्टी 311 अंक नीचे गिर गया, हालांकि यह नया नहीं है, बीते कुछ दिनों से लगातार इसमे गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं इसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर क्यों लगातार शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज हो रही है, और क्या अभी निवेशकों को पैसा निवेश करना चाहिए या नहीं?

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों हुए दुखी – Stock Market Today

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लगातार शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की जारी है, जो निवेशकों के लिए सिरदर्द बना हुआ है, आलम यह है कि सिर्फ आज-आज में ही निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रूपये डूब गए है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर भारतीय शेयर मार्केट में लगातार गिरावट दर्ज क्यों की जा रही है, क्योंकि एक वक्त ऐसा था कि जब सेंसेक्स 80 हजार रूपये तक पहुंच गया था। लेकिन अब शेयर मार्केट में लगातार गिरावट जारी है।

इन वजहों से शेयर मार्केट में लगातार गिरावट जारी

कई एक्सपर्ट का मानना है कि शेयर मार्केट में गिरावट के कई प्रमुख कारण है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कारण, Donald Trump के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। ट्रम्प द्वारा की गई टैरिफ घोषणाओं का बाजार पर असर पड़ रहा है, इसके अलावा जापान का मुद्रास्फीति एक चिंता का विषय है, वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक लगातार मार्केट से पेशे निकाल रहे है।

अभी के समय निवेश करना कितना सुरक्षित?

गौरतलब है कि शेयर मार्केट में लगातार गिरावट के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अभी के वक्त निवेश को शेयर बाजार मे निवेश करना चाहिए या नहीं, तो बता दें कि कई एक्सपर्ट कह रहे है कि अभी थोड़ा निवेशकों को रूकना चाहिए साथ ही अगर वह निवेश करते है भी तो उन्हें निवेशकों को गुणवत्ता वाले ब्लू-चिप शेयरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो सुधार के दौरान मूल्यांकन के मामले में उचित हो गए हैं (Stock Market Today)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026