---Advertisement---

Stock Market Today: खुशखबरी! मोदी 3.0 की संभावना से मार्केट में भारी उछाल, सेंसेक्स 378 और निफ्टी 105 अंक आगे

Stock Market Today: गुरूवार को सेंसेक्स की शुरूआत 370 अंक तकी तेजी के साथ हुई। वहीं निफ्टी भी 0.50 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर खुला।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: शेयर मार्केट निवेशकों के एक राहत की खबर सामने आ रही है। दरअसल आज यानि गुरूवार को बीएसई सेंसेक्स कारोबार की शुरूआत 370 अंक तकी तेजी के साथ हुई। वहीं निफ्टी भी 0.50 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर खुला। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे यानि 4 जून को इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। हालांकि बीते दो दिनों से शेयर मार्केट अच्छी रिकरवरी कर रहा है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार को लेकर मार्केट में उछाल देखा जा सकता है।

शेयर बाजार में आई तेजी

शेयर बाजार गुरुवार को सकारात्मक नोट, एनडीए द्वारा सर्वसम्मति से बतौर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा के बाद शेयर मार्केट में भी उछाल देखा जा सकता है। गुरूवार को सेंसेक्स 378.59 अंक बढ़कर 74,804.68 पर खुला।

जबकि निफ्टी 105.65 अंक बढ़कर 22,726.00 हो गया। जानकारी के मुताबिक निफ्टी कंपनियों में से 29 में तेजी रही जबकि 21 में गिरावट रही। एनटीपीसी, एसबीआई, ओएनजीसी, कोल इंडिया और पावर ग्रिड फायदे में रहे। वहीं दूसरी ओर ब्रिटानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सिप्ला, हिंडाल्को और नेस्ले को नुकसान झेलना पड़ा।

नरेंद्र मोदी तीसरी बार ले सकते पीएम पद की शपथ

लोकसभा चुनाव के नतीजें अब साफ हो चुके है। एक बार फिर तीसरी बार भारत की जनता ने एनडीए पर भरोसा जताया है और उन्हें पूर्ण बहुमत दिया है। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी 8 जून यानि शनिवार को मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते है। बता दें कि सभी एनडीए के सभी दलों ने अपना समर्थन पत्र दे दिया है और सर्वसम्मित से मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया है। कल यानि 5 जून को शाम 4 बजे एनडीए दलों की बैठक हुई थी जिसमें यह फैसला लिया गया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026